पहला प्रयोग : तवे पर फुलाई हुई फिटकरी पानी में मिला कर उसकी कुछ बूँदें अथवा दूर्वा के रस की या नीबोली के तेल की कुछ बूंदे नाक में डालने से नकसीर में लाभ होता है |
दूसरा प्रयोग : 10 से 50 मिलिलिटर हरे आंवले के रस में 2 से 10 ग्राम मिश्री मिलाकर पीने से पुरानी नकसीर में भी लाभ होता है |
तीसरा प्रयोग : ताज़ी धनिया का रस 2-4 बूंद नाक में डालने से तथा सीर पर लगाने से लाभ होता है|
चौथा प्रयोग : आम की गुठली के अन्दर के बीज का 2-4 बूँद रस नाक में डालने से लाभ होता है|