पहला प्रयोग : नीबू के छिलको को थोड़ा सा सरसो का तेल डालकर दाँत और मसूड़ों को घिसने से दाँत सफ़ेद एवं चमकदार होते हैं, मसूड़े मजबूत होते हैं, हर प्रकार के जीवाडुओं का नाश है तथा पायरिया आदि रोगो से बचाव हैं |
दूसरा प्रयोग : नीम, बबूल, बोलसिरि (मौलसिरी), बड़ और करंज की दातुन करने से दाँत मजबूत होते हैं |
तीसरा प्रयोग : जामफल के पत्तो को अच्छी तरह चबाकर उसका रस मुँह में फैलाकर, थोड़ी देर तक रख कर थूक देने से अथवा जामफल की छाल को पानी में उबालकर उसके कुल्ले करने से दाँत के दर्द, मसूड़ों में से खून आना, दाँत की दुर्गंध आदि में लाभ होता हैं |